मेघा में सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि विभाग ने दी आधुनिक खेती की जानकारी

0

 

मेघा में सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि विभाग ने दी आधुनिक खेती की जानकारी



उत्तम साहू,मगरलोड। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत मेघा में कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए विशेष विभागीय स्टॉल लगाया गया। शिविर में उप संचालक कृषि मोनेस साहू की उपस्थिति में किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कृषि विभाग के स्टॉल में किसानों को नील हरित शैवाल (ब्लू ग्रीन एल्गी) के प्रदर्शन के माध्यम से इसकी उपयोगिता, लाभ एवं धान उत्पादन में इसकी भूमिका के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि नील हरित शैवाल जैविक उर्वरक के रूप में कार्य करता है, जिससे मिट्टी की उर्वराशक्ति बढ़ती है तथा किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है।



शिविर में धान की उन्नत एवं नई किस्मों जैसे एमटीयू-1010, एमटीयू-1318 तथा विक्रम टीसीआर के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने इन किस्मों की विशेषताएं, अधिक उत्पादन क्षमता तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता के संबंध में विस्तार से बताया। इसके साथ ही किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग, फायदे और संतुलित उर्वरक प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया गया।



उप संचालक कृषि मोनेस साहू ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नई तकनीकों एवं उन्नत बीजों के उपयोग से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विकासखंड कृषि अधिकारी के.एस.नरेटी, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं किसान शामिल होकर कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त करते नजर आए।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !