आदिवासी पहचान के समर्थन में कांग्रेस का हल्ला बोल, पाली में आज होगा विरोध प्रदर्शन
ज्ञान शंकर तिवारी
Indian National Congress की जिला आदिवासी इकाई द्वारा आदिवासी समाज को “वनवासी” कहे जाने के विरोध में शुक्रवार को गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज में व्यापक तैयारियां चल रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदिवासी प्रकोष्ठ के निर्देश पर यह आंदोलन किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि Rashtriya Swayamsevak Sangh द्वारा आदिवासी समाज को “वनवासी” कहकर उनकी ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का पुतला दहन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस और आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आयोजकों का कहना है कि यह आंदोलन आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकारों और मूल पहचान की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।
विरोध प्रदर्शन शुक्रवार शाम 5 बजे गांधी चौक पाली में आयोजित होगा। जिला कांग्रेस कमेटी (आदिवासी) ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

