सुशासन तिहार में खूनी बवाल: मंच के सामने सरपंच पर चाकू से हमला, शिविर में मची भगदड़

0

 

सुशासन तिहार में खूनी बवाल: मंच के सामने सरपंच पर चाकू से हमला, शिविर में मची भगदड़



डोंगरगढ़/ छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंचीय कार्यक्रम के बीच एक युवक ने अचानक सरपंच पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे शिविर में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पलांदूर में आयोजित समाधान शिविर में भाषण चल रहा था। इसी दौरान आरोपी जितेन्द्र यादव (36) ने अचानक सरपंच मानिकलाल वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सरपंच के हाथ में चोट आई है। घटना होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ सेकंड के भीतर ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंच के आसपास बैठे लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल स्थिति संभाली। घायल सरपंच को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत सरकार गांव-गांव शिविर लगाकर जनता की समस्याएं सुनने का दावा कर रही है। लेकिन डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले भी पट्टे की मांग को लेकर लोगों ने अधिकारियों को घंटों घेर लिया था, जिसके बाद पुलिस बल बुलाना पड़ा था।

अब सुशासन तिहार के मंच पर हुई चाकूबाजी ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !