ड्यूटी पर थे, मौत पीछे से आ गई: धमतरी में तेज रफ्तार पिकअप ने ली हेड कांस्टेबल की जान

0

 

ड्यूटी पर थे, मौत पीछे से आ गई: धमतरी में तेज रफ्तार पिकअप ने ली हेड कांस्टेबल की जान


उत्तम साहू 

धमतरी। रात का सन्नाटा, शहर में सुरक्षा का जिम्मा संभाले पुलिस जवान और तभी पीछे से आई मौत की रफ्तार… धमतरी में हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। रात्रि गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक समेत जवान करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए।

हादसा शहर के सिहावा चौक के पास देर रात हुआ। इस भयावह दुर्घटना में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ ड्यूटी पर मौजूद सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोग दहल उठे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि दोनों जवान नियमित नाइट पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। ड्यूटी निभाते हुए जवान की मौत ने पूरे जिले को भावुक कर दिया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !