सुशासन तिहार के समाधान शिविरों में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

0

 

सुशासन तिहार के समाधान शिविरों में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

बेलरगांव और मेघा क्लस्टर में 1070 आवेदन प्राप्त, अधिकांश मांगों का मौके पर हुआ निराकरण


                                उत्तम साहू 

नगरी, मगरलोड,धमतरी, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलरगांव एवं मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत मेघा में क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों द्वारा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए हितग्राहियों को सामग्री एवं स्वीकृति आदेश वितरित किए गए।

बेलरगांव क्लस्टर में 384 मांगों का मौके पर निराकरण


विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत बेलरगांव में आयोजित समाधान शिविर में 12 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। शिविर में कुल 393 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी मांग संबंधी आवेदन थे। इनमें से 384 मांगों का तत्काल निराकरण किया गया।

शिविर में बेलरगांव, भुरसीडोंगरी, हिर्रीडीह, गढ़डोंगरी, बरबांधा, घुरावंड, आमगांव, नवागांव, कसपुर, जैतपुरी एवं कड़टीगांव सहित विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक सहित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। शिविर का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रीति दुर्लभ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित साहू, तहसीलदार श्री अखिलेश देशलहरे तथा नोडल अधिकारी श्री एन.के. साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया।

हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण किट वितरित किए गए। समग्र शिक्षा समावेशी शिक्षा के अंतर्गत उपकरण किट प्रदान किए गए, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बांटे गए। टीबी मरीजों को फूड बास्केट भी उपलब्ध कराए गए।

मेघा क्लस्टर में 677 आवेदन प्राप्त

515 आवेदनों का शिविर में ही किया गया निराकरण


विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत मेघा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर में मेघा, अरौद, गिरौद, सौगा, हरदी, बेलौदी, खैरझिटी, सांकरा, कमरौद, परसवानी, भरदा, बेलरदोना, कोरगांव, परसाबुड़ा, दुधवारा, कुल्हाड़कोट, मड़ेली एवं बोड़रा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया।

मेघा क्लस्टर में कुल 677 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 667 मांग एवं 10 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। इनमें से 507 मांग एवं 8 शिकायतों सहित कुल 515 आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण किया गया। ग्रामीणों को उनके आवेदनों की स्थिति और निराकरण की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई गई।

जनप्रतिनिधियों ने किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण

शिविर में जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार साहू, कृषि सभापति श्री राजेश कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना डेमू साहू, जनपद सदस्य श्रीमती यमुना साहू, श्रीमती नंदनी साहू, श्रीमती तिलोत्मा साहू एवं श्रीमती डुगेश्वरी साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत मेघा की सरपंच श्रीमती मनीषा ध्रुव एवं सेक्टर के सभी सरपंच भी शिविर में शामिल हुए।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर मांग एवं शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली।

हितग्राहियों को राशन कार्ड, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाएं

समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा 7 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने 2 दिव्यांग हितग्राहियों को वॉकर एवं 3 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए।

इसके अलावा 2 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड तथा 3 लोगों को श्रम कार्ड दिए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सिकल सेल, बीपी, शुगर, सर्दी-बुखार एवं कमजोरी संबंधी जांच शामिल रही। साथ ही 8 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी वितरित किए गए।

शिविर में 10 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए, 5 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए तथा 3 नए आधार कार्ड भी तैयार किए गए।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !