विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत बोरसी में किसान सभा आयोजित

0

 

विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत बोरसी में किसान सभा आयोजित

वैज्ञानिक खेती, बीजोपचार और जैविक कृषि पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

उत्तम साहू 

धमतरी, मगरलोड 12 मई 2026। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विकासखंड मगरलोड की ग्राम पंचायत बोरसी में किसान सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। किसान सभा में लगभग 50 ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित रहे। कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों ने किसानों को खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, उन्नत बीज चयन, जैविक खेती तथा फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।



कृषि विभाग से सहायक संचालक कृषि के एस नरेटी (SADO), रेवेन्द्र कश्यप, फतेलाल पटेल (डीपीटी धमतरी), कृषि विकास अधिकारी श्री संतोष राठिया, स्वपनिल बंजारे, श्रावण साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा संजू डारो उपस्थित रहे। वहीं हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय से मिश्रा मैडम ने भी किसानों को उद्यानिकी एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरी खाद के उपयोग, उन्नत एवं पुष्ट बीजों के चयन, बीजोपचार की वैज्ञानिक विधि तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया गया। कृषि विशेषज्ञों ने 17 प्रतिशत नमक घोल विधि द्वारा बीज उपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन कर किसानों को बीज शुद्धिकरण की प्रक्रिया समझाई। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं मृदा स्वास्थ्य सुधारने के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया।



अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय बढ़ाने की अपील की। किसान सभा के दौरान किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से संवाद कर खेती से जुड़ी समस्याओं, रोग प्रबंधन, बीज चयन एवं उर्वरक उपयोग को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में किसानों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें नई तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिससे खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है। विकसित कृषि संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वैज्ञानिक खेती और आत्मनिर्भर कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !