धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, 10 प्रकरणों में 10 आरोपी गिरफ्तार

0


धमतरी पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, 10 प्रकरणों में 10 आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू,धमतरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए महाअभियान के तहत आबकारी अधिनियम के 10 अलग-अलग प्रकरणों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कच्ची महुआ शराब, देशी एवं अंग्रेजी शराब सहित बिक्री की नगदी रकम जब्त की है।

पुलिस के अनुसार आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत नगरी और कुरूद थाना क्षेत्रों में तीन बड़े प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपियों के पास से कुल 20.42 लीटर अवैध शराब एवं बिक्री की रकम बरामद की गई।



वहीं धारा 34(1)(ख) एवं 34(ए) के तहत जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में सात अलग-अलग प्रकरणों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भखारा, करेलीबड़ी, मगरलोड, सिहावा, बिरेझर और नगरी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और नकदी जब्त की गई।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में करीब 12,320 रुपये मूल्य की शराब तथा 2,470 रुपये की बिक्री रकम सहित कुल 14,790 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते 24 घंटों के भीतर ही धारा 34(2) आबकारी एक्ट के सात प्रकरणों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इससे साफ है कि धमतरी पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !