गोंडवाना समाज सेवा समिति जिला धमतरी की नई कार्यकारिणी घोषित, श्रवण मरकाम बने जिलाध्यक्ष

0

 

गोंडवाना समाज सेवा समिति जिला धमतरी की नई कार्यकारिणी घोषित, श्रवण मरकाम बने जिलाध्यक्ष



उत्तम साहू,नगरी। समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के उद्देश्य से गोंडवाना समाज सेवा समिति जिला धमतरी की महत्वपूर्ण बैठक केकती सेंटर दुगली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और समाज को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से समाज के सक्रिय कार्यकर्ता श्रवण मरकाम को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं विभिन्न तहसीलों से पहुंचे प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संरक्षक मंडल में श्रीमती अंबिका मरकाम, रामप्रसाद मरकाम, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, मयाराम नागवंशी एवं बिन्दा नेताम को दायित्व प्रदान किया गया, जो संगठन को मार्गदर्शन देने का कार्य करेंगे।



संगठन के तहसील स्तर पर विस्तार करते हुए टिकेश्वर ध्रुव को नगरी, रामजी नेताम को मगरलोड तथा कृष्णा मरकाम को धमतरी तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में साधुराम नेताम, मनोज साक्षी एवं ईश्वर मंडावी, सचिव पद पर भाव सिंह कोर्राम, सहसचिव के रूप में रूपसाय नेताम, कोषाध्यक्ष आर. डी. नेताम तथा प्रवक्ता डोमार सिंह ध्रुव को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं सलाहकार मंडल के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। समाज में शिक्षा, जागरूकता और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रवण मरकाम ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा, युवाओं को संगठन से जोड़ने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प भी दोहराया।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गोंडवाना समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसके लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

बैठक में तहसील अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव, रामप्रसाद मरकाम, मयाराम नागवंशी, परदेशीराम कोमरे, बुधराम साक्षी, भगवान सिंह नेताम, जितेंद्र कुंजाम, शोभीराम नेताम, जवाहर मरकाम, हरक मंडावी, सुखराम मरकाम, नारायण मरकाम, शत्रुघ्न साक्षी, सुरेंद्र नेताम, श्याम सुंदर नेताम, संतोष नेताम, राजू कावड़े, दलगंजन मरकाम, सतरूपा तमोवंशी, फुलेश्वरी नेताम, रामकुंवर मंडावी, जलबती नागेश, सोमनाथ नेताम, प्रमोद कुंजाम, राजेश समरथ, सोनाराम नेताम, सेवाराम नेताम, जग्गूराम मरकाम, राधे नेताम, जगदेव मरकाम सहित जिले के विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह का माहौल है और पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !