आईएएस ध्रुव के ठिकानों पर ईडी का छापा, कई दस्तावेज खंगाले

0

 

आईएएस ध्रुव के ठिकानों पर ईडी का छापा, कई दस्तावेज खंगाले



भिलाई, 3 जून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेके ध्रुव के भिलाई स्थित निवास समेत तीन ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। सुबह लगभग 6 बजे अधिकारियों की टीम उनके घर पहुंची और दस्तावेजों तथा अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित आर्थिक अनियमितताओं और छत्तीसगढ़ में चर्चित भर्ती एवं वित्तीय घोटालों से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई है। ईडी की टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों, बैंक खातों से संबंधित रिकॉर्ड तथा चल-अचल संपत्तियों के कागजातों की पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

इधर, रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर भुगतान घोटाले और सीजीपीएससी भर्ती घोटाले से जुड़े पहलुओं को भी जांच के दायरे में देखा जा रहा है। ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियां संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

वहीं, राजनांदगांव में कृषि विस्तार अधिकारी भूपेंद्र गणवीर के निवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी। अधिकारियों ने वहां भी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। भूपेंद्र गणवीर का नाम सीजीपीएससी भर्ती घोटाले के आरोपियों से जुड़े होने के कारण जांच के दायरे में बताया जा रहा है।

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और जांच एजेंसियों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !