विधवा की मजबूरी का फायदा उठाकर देवरों ने लूटी अस्मत, दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज

0


विधवा की मजबूरी का फायदा उठाकर देवरों ने लूटी अस्मत, दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज



गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले से रिश्तों को कलंकित कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पति की मौत के बाद अकेले जीवन गुजार रही एक विधवा महिला के साथ उसके ही दो देवरों ने अलग-अलग समय पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला के पति का निधन करीब दस वर्ष पूर्व हो गया था। इसके बाद वह घर में अकेली रह रही थी। आरोप है कि इसी परिस्थिति का फायदा उठाते हुए उसके रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग अवसरों पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी न्याय पाने और शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया था, लेकिन विभिन्न कारणों से मामला आगे नहीं बढ़ सका। गौरेला थाना प्रभारी शानिप रात्रे के अनुसार, महिला द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद वह करीब एक वर्ष तक दूसरे स्थान पर चली गई थीं। संपर्क के लिए दिया गया मोबाइल नंबर भी बंद या गलत मिलने से पुलिस उनसे संपर्क नहीं कर पाई थी।

हाल ही में महिला के वापस लौटने पर पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों घटनाएं अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा, अलग-अलग समय और परिस्थितियों में की गई थीं। इसी वजह से कानूनी प्रावधानों के तहत दो पृथक अपराध दर्ज करना आवश्यक था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !