महाअष्टमी पर कल 19 अक्टूबर को धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश
बैंक और कोषालय में अवकाश लागू नहीं होगा, कलेक्टर ने वर्ष 2026 के लिए घोषित किए हैं तीन स्थानीय अवकाश
धमतरी, 18 अक्टूबर 2026। महाअष्टमी पर्व के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, स्थानीय पर्वों और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में पोला पर्व के अवसर पर 10 सितंबर, गुरुवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। वहीं, महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर, सोमवार को तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर, सोमवार को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है।
यह स्थानीय अवकाश संपूर्ण धमतरी जिले में प्रभावशील रहेगा। हालांकि, स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

