शीतला शक्ति पीठ सिहावा में विधि-विधान से हुआ नवकन्या पूजन

0

 

शीतला शक्ति पीठ सिहावा में विधि-विधान से हुआ नवकन्या पूजन

नवदुर्गा के नौ स्वरूपों और लँगूरवा महाराज की पूजा-अर्चना कर खीर-पूड़ी का लगाया गया भोग


उत्तम साहू 

नगरी-सिहावा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सिहावा स्थित प्रसिद्ध मां शीतला शक्ति पीठ में नवकन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार नौ कन्याओं को नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान लँगूरवा महाराज की भी पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

आचार्य नारायण पाठक ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए शीतला शक्ति पीठ में विधिवत पूजन संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात कन्याओं एवं लँगूरवा महाराज को खीर, पूड़ी, फल और विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद सभी को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया।



पूजन के उपरांत कन्याओं को मंदिर के गर्भगृह में मां शीतला मैया के दर्शन कराए गए और विधिपूर्वक विदाई दी गई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाग, संरक्षक नेम सिंह बिशेन, मंशा गौर, उपाध्यक्ष बलदेव निषाद, रामलाल नेताम, सचिव नारद निषाद, सहसचिव बुधेश्वर साहू एवं लालेस्वर साहू, सलाहकार गगन नाहटा एवं भरत निर्मलकर, ग्राम पटेल राजेश यदु, सांस्कृतिक प्रभारी तुकाराम साहू, सहप्रभारी महेंद्र कौशल, सचिन भंसाली, पुजारी ज्ञान सागर पटेल एवं परमेश्वर नेताम सहित मेहतर गौर, राजकुमार निषाद, दीपक तंवर, छबि ठाकुर, संजय सारथी, प्रवीण गुप्ता, कुँवर साहू, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, अभय नेताम, नवल साहू, दिनेश पटेल, बैजनाथ पटेल, बाल सिंह शोरी, जसपाल कुंजाम, पूरन बिसेन, विष्णु साहू, रोहित साहू, शांतिलाल साहू, दीनदयाल गंधर्व, अंश गौतम एवं विनोद बेस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !