धमतरी..रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

 

धमतरी..रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने धारदार चाकू और लकड़ी का बत्ता किया जब्त, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए


उत्तम साहू 

धमतरी। रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12.7 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू और लकड़ी का बत्ता बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 2 और 3 अक्टूबर की दरमियानी रात रतन कॉलोनी में विवाद के दौरान चंदेश्वर ध्रुव निवासी दानिटोला स्कूल चौक, महिमा सागर वार्ड अपने साथी के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की रिपोर्ट मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।



पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साहिल मसीह (26), नितांत मसीह उर्फ प्रिंस मसीह (26) और सौरभ मसीह उर्फ रिकू मसीह (19), सभी निवासी रतन कॉलोनी, महिमा सागर वार्ड धमतरी को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और लकड़ी का बत्ता जब्त किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय धमतरी में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !