पार्षद अलका साव ने चमेली देवी को दिलाई मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना की सहायता
उत्तम साहू,नगरी। शहीद धर्मेंद्र साव वार्ड क्रमांक 9 बांधापारा निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण चक्रधारी के निधन के बाद उनकी पत्नी चमेली देवी चक्रधारी को मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना के तहत 2,500 की सहायता राशि प्रदान की गई। वार्ड पार्षद श्रीमती अलका साव ने सहायता राशि प्रदान करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पार्षद अलका साव ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इस सहायता से परिवार को विपरीत परिस्थिति में कुछ राहत मिल सकेगी।

