चुचरुंगपुर में समरसता भवन निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने विधायक अंबिका मरकाम को सौंपा ज्ञापन

0

 

चुचरुंगपुर में समरसता भवन निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने विधायक अंबिका मरकाम को सौंपा ज्ञापन

मगरलोड क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुलाकात कर रखी गांव की समस्याएं, जनहित से जुड़ी मांगों को पूरा करने का किया आग्रह


उत्तम साहू 

मगरलोड। क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण और गांवों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बेलारदोना के आश्रित ग्राम चुचरुंगपुर के ग्रामीणों ने सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम से मुलाकात कर गांव में समरसता भवन निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने इस संबंध में विधायक को मांग पत्र सौंपते हुए भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने और उनकी मांग को प्राथमिकता से पूरा कराने का आग्रह किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए समरसता भवन की आवश्यकता है। भवन का निर्माण होने से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इससे गांव में आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक समरसता और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने विधायक अंबिका मरकाम के समक्ष अपनी मांग रखते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समरसता भवन निर्माण के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इस दौरान दिलीप नायक, भुवन नायक, भागवत नायक, होरीलाल यादव, केवल राम साहू, उमेश्वर ध्रुव, शैलेंद्र साहू, गेंदलाल ध्रुव, मानिक राम कंवर, मेक्रम ध्रुव, मुकेश कुमार ध्रुव, कुमेश ध्रुव, नेतराम साहू, पल भागवत नायक, जगमोहन नायक एवं तोरण कुलदीप सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विधायक से मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए गांव के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !