गांधी-शास्त्री जयंती पर पेंशनर्स समाज ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

 

गांधी-शास्त्री जयंती पर पेंशनर्स समाज ने चलाया स्वच्छता अभियान

पेंशनर्स भवन परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश


उत्तम साहू 

नगरी-सिहावा, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील शाखा नगरी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। पेंशनर्स ने पेंशनर्स भवन के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और गांधीजी के स्वच्छता संबंधी विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद पेंशनर्स ने पेंशनर्स भवन परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर रमेश सार्वा, अध्यक्ष आरएल देव, संरक्षक एएल बनपेला, सचिव पीआर चंद्रवंशी, जोन प्रभारी एलएस गजपाल, सचिव एमएस पटेल, कोषाध्यक्ष जीएस वर्मा, अलका गजपाल, सुश्री शकुन कश्यप, अरुण कुमार सोम, लोमकरण सोम सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्व दिया और समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उनके विचारों को व्यवहार में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। पेंशनर्स समाज के सदस्यों ने नियमित रूप से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !