गांधी-शास्त्री जयंती पर YGB ने किया पोस्टर विमोचन, सदस्यता अभियान शुरू

0

 

गांधी-शास्त्री जयंती पर YGB ने किया पोस्टर विमोचन, सदस्यता अभियान शुरू

युवाओं को सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्श अपनाने किया प्रेरित

उत्तम साहू 

नगरी। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को YGB के सदस्यों द्वारा पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महान नेताओं का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के विचार और लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

इस दौरान उपस्थित युवाओं को इन आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। YGB के सदस्यों ने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन एवं सदस्यता अभियान के अवसर पर सीनियर सदस्य आयुष दीवान, प्रसून तिवारी, उमंग, यमन साहू, निहाल यादव, उमेंद्र भारद्वाज, कुशाग्र तिवारी, अमित पटेल, तनीष बंजारे, लकेश्वर देवांगन, कान्हा सिंह, गुलशन साहू, करण साहू सहित YGB के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !