गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के ईमानदार नेतृत्व के रास्ते पर चले कांग्रेस कार्यकर्ता — रूपेश साहू

0

 गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के ईमानदार नेतृत्व के रास्ते पर चले कांग्रेस कार्यकर्ता — रूपेश साहू

फिंगेश्वर- ब्लॉक के ग्राम पंचायत जेंजरा में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

उत्तम साहू 

राजिम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम के द्वारा ग्राम पंचायत जेंजरा में श्रद्धा एवं संकल्प के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और जनशक्ति को लोकतांत्रिक संघर्ष का हथियार बनाया, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि आज देश को गांधी जी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी के आदर्शों की सबसे अधिक जरूरत है। लोकतंत्र केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प है। कांग्रेस कार्यकर्ता महापुरुषों के विचारों को लेकर जनता के बीच संघर्ष करने और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महापुरुषों की विरासत हमें यह सिखाती है कि राजनीति में पद से बड़ा सिद्धांत, सत्ता से बड़ा जनहित और व्यक्तिगत स्वार्थ से बड़ा राष्ट्रहित होता है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विचारों को केवल स्मरण नहीं करेंगे, बल्कि सड़क से सदन तक जनता के हक और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।


कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने, सामाजिक समरसता कायम रखने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जेंजरा के गणमान्य नागरिक एंव ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेसजन,युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !