मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए उत्कृष्ट प्रधान पाठक देवेन्द्र कुमार साहू

0

मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए उत्कृष्ट प्रधान पाठक देवेन्द्र कुमार साहू

प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मानित,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मिली पहचान


उत्तम साहू 
नगरी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के लिए माध्यमिक शाला चमेंदा के प्रधान पाठक देवेन्द्र कुमार साहू को मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रधान पाठक के सम्मान से नवाजा गया। जिला स्तरीय समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। यह उपलब्धि माध्यमिक शाला चमेंदा के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बनी है।


देवेन्द्र कुमार साहू ने विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयीन गतिविधियों को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। उनके कार्यों और शैक्षणिक नेतृत्व को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।


इस उपलब्धि पर बीईओ कली राम साहू, एबीईओ महेश्वरी ध्रुव, बीआरसी प्रकाश साहू, संकुल प्राचार्य जयसिंधु सर, संकुल समन्वयक कामेश्वर साहू, सेवानिवृत्त प्राचार्य नारद राम ध्रुव, सरपंच खिलेश्वरी ध्रुव, उपसरपंच जागेश्वर नेताम, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धरम नेताम, उपाध्यक्ष बैजनाथ, विधायक प्रतिनिधि बीरबल नागेश, जनपद सदस्य मुनेन ध्रुव, प्रधान पाठक द्रौपदी यादव, ललित साहू, हेमपुष्पा साहू एवं मनमोहन मरकाम ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इसी क्रम में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल, सचिव टीकम सिन्हा, कोषाध्यक्ष तोमल साहू, जिला आईटी सेल प्रभारी कैलाश सोन, पवन साहू, रामकुमार साहू, रमलू निषाद एवं सुधा साहू सहित अन्य शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने भी देवेन्द्र कुमार साहू की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !