दुर्गा चौक में गांधी जयंती पर हुआ कार्यक्रम, गणेशोत्सव के आय-व्यय का भी दिया ब्यौरा

0

 

दुर्गा चौक में गांधी जयंती पर हुआ कार्यक्रम, गणेशोत्सव के आय-व्यय का भी दिया ब्यौरा


उत्तम साहू 

नगरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को दुर्गा चौक नगरी में गांधी जयंती एवं दुर्गा चौक गणेशोत्सव के आय-व्यय को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का गुलाल वंदन से स्वागत किया गया।

बैठक में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शारदा प्रसाद ग्वाले, शिक्षक रणजीत सोम, कोषाध्यक्ष अरुण सार्वा, पार्षद यशकरन पटेल, अतिथि सुरेश नाग सहित गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं माताएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान को याद किया। शारदा प्रसाद ग्वाले ने गांधीजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष, देशसेवा और बलिदान की जानकारी दी।

शिक्षक रणजीत सोम ने गांधीजी के स्वच्छता एवं नशामुक्ति संबंधी विचारों को सामने रखते हुए वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई। उन्होंने परिवार की माताओं एवं नागरिकों से बच्चों को नशे से दूर रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक के अंतिम चरण में दुर्गा चौक गणेशोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष आयोजित गणेशोत्सव के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। समिति की ओर से आयोजन से संबंधित आर्थिक गतिविधियों की जानकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी गई।

कार्यक्रम का संचालन सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश पटेल ने किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !