विजयादशमी पर धमतरी पुलिस ने की अस्त्र-शस्त्र और शासकीय वाहनों की पूजा

0

 

विजयादशमी पर धमतरी पुलिस ने की अस्त्र-शस्त्र और शासकीय वाहनों की पूजा

एसपी भावना पांडेय सहित पुलिस अधिकारियों ने विधि-विधान से की शस्त्र पूजा, हर्ष फायर कर निभाई गौरवशाली परंपरा


उत्तम साहू 

धमतरी, 20 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के पावन अवसर पर धमतरी पुलिस ने अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए रक्षित केंद्र धमतरी में अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ शस्त्र पूजा की। इस दौरान हर्ष फायर कर विजयादशमी की परंपरा का निर्वहन किया गया।

विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर अस्त्र-शस्त्र की पूजा करने की प्राचीन परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत धमतरी पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया जाता है।

मंगलवार को रक्षित केंद्र धमतरी में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में अस्त्र-शस्त्र और शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित अधिकारियों ने हर्ष फायर कर परंपरा का निर्वहन किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का भाव दिखाई दिया।


जिले के सभी थाना-चौकियों में हुई शस्त्र पूजा

विजयादशमी के अवसर पर धमतरी जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी परंपरागत रूप से अस्त्र-शस्त्र और शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की गई। इस आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस परिवार और जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय, होमगार्ड कमांडेंट श्रीमती शोभा ठाकुर, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जागड़े, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, स्टेनो निरीक्षक (एम) अखिलेश शुक्ला, परि. सूबेदार एवं एटीओ सुल्तान हुसैन, सहायक उप निरीक्षक रामावतार राजपूत, श्रीमती लता राजपूत, श्रीमती राजश्री तुर्रे, भैनू राम वर्मा, शस्त्रागार प्रभारी रामबिलास मिश्रा, डिगेश शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस ने जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !