ITI की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची NSUI, विद्यार्थियों ने बताईं अपनी परेशानियां
कॉलेज परिसर और बुनियादी सुविधाओं का किया निरीक्षण, समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों तक आवाज पहुंचाने का दिया भरोसा
नगरी। विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने और महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने NSUI की टीम ने नगरी स्थित आईटीआई महाविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उनकी परेशानियां सुनीं और कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
टीम ने महाविद्यालय भवन एवं परिसर का निरीक्षण करते हुए बुनियादी सुविधाओं और विद्यार्थियों को मिल रही शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्र-छात्राओं से चर्चा के दौरान उनकी जरूरतों, समस्याओं और कॉलेज में सुधार की संभावनाओं पर भी बात हुई।
NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिलना जरूरी है। छात्रों द्वारा बताई गई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उनका उचित निराकरण हो सके।
इस अवसर पर NSUI विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, नगर अध्यक्ष राकेश नेताम, विधानसभा महासचिव लाकेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष भावेश चाँदनिया, महाविद्यालय अध्यक्ष लक्ष्य तिवारी एवं तेजू मरकाम मौजूद रहे।
NSUI की इस पहल को विद्यार्थियों से सीधे जुड़कर उनकी आवाज उठाने की दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है। संगठन ने छात्रहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने की बात कही।

