ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

0

 

ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

धमतरी पुलिस की अपील, लंबित चालानों का समय पर करें भुगतान, वाहन संबंधी सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित


उत्तम साहू 

धमतरी, 4 नवंबर 2026। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी किए गए लंबित ई-चालानों को लेकर धमतरी पुलिस यातायात ने वाहन चालकों को सतर्क किया है। पुलिस ने अपील की है कि वाहन चालक अपने ई-चालानों की स्थिति तत्काल जांचें और निर्धारित समय में बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करें। लंबे समय तक चालान लंबित रहने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जारी अपील के अनुसार, लंबे समय से लंबित ई-चालानों के कारण वाहन पंजीयन, बीमा नवीनीकरण और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) जैसी आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा नियमानुसार वाहन जब्ती और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।


ऑनलाइन भुगतान और लोक अदालत का लें लाभ

धमतरी पुलिस ने वाहन चालकों को अपने लंबित ई-चालानों की जांच के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in का उपयोग करने की सलाह दी है। बकाया चालानों का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। वहीं, लंबे समय से लंबित चालानों के निराकरण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से नियमानुसार उपलब्ध छूट एवं राहत का लाभ लेने की अपील की गई है।

पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चालान भुगतान के लिए केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। अनजान लिंक, फर्जी कॉल और संदिग्ध मैसेज के जरिए भुगतान करने से बचें।


यातायात नियमों का पालन करने की अपील

धमतरी पुलिस ने सभी वाहन चालकों से वाहन के आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान-माल की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

पुलिस ने वाहन चालकों से लंबित ई-चालानों का शीघ्र निराकरण कर जिम्मेदार नागरिक बनने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !