दीपावली पर धमतरी पुलिस के चार आरक्षकों को मिला पदोन्नति का उपहार,(चालक) बने प्रधान आरक्षक

0

 

दीपावली पर धमतरी पुलिस के चार आरक्षकों को मिला पदोन्नति का उपहार,(चालक) बने प्रधान आरक्षक 

एसपी भावना पांडेय और एएसपी शैलेन्द्र पांडेय ने कंधों पर फित्ती लगाकर दी बधाई, नई जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाने के निर्देश


उत्तम साहू 

धमतरी, 4 नवंबर 2026। दीपावली के पावन पर्व पर धमतरी पुलिस के चार आरक्षक (चालक) को पदोन्नति का उपहार मिला है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन, रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा द्वारा जारी पदोन्नति आदेश एवं वर्ष 2026 की योग्यता सूची के तहत चार आरक्षकों को प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय ने पदोन्नत जवानों के कंधों पर फित्ती लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया और नवीन पद की शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में संतोष ठाकुर, संतोष दुबे, छोटे लाल साहू और थान सिंह चंद्राकर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



इस अवसर पर एसपी भावना पांडेय ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि कर्तव्यों और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी का प्रतीक है। यह बेहतर कार्य प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करने के निर्देश दिए।

दीपावली के अवसर पर पदोन्नति की दोहरी खुशी के बीच पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पदोन्नत जवानों को बधाई दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े, निरीक्षक (एम) अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव, उप निरीक्षक खेमराज साहू, एटीओ सुल्तान हुसैन, प्रधान आरक्षक डिगेश शर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !